फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नए रथ पर विराजमान हुए जुआणी महादेव

नए रथ पर विराजमान हुए जुआणी महादेव

Sun, 19 Nov 2017 09:53 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
नए रथ पर विराजमान हुए जुआणी महादेव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)।
घाटी के आराध्य देवता जुआणी महादेव नए रथ पर ढोल, नगाड़ों और नरसिंगो की मंगल ध्वनि के बीच विशेष देवविधि के साथ रविवार को विराजमान हुए। इस मौके पर मंदिर में सैकड़ों कारकून और हारियान भी मौजूद रहे। सबसे पहले महादेव रथ का शुद्धिकरण देव आदेश के अनुसार किया गया। इसके पश्चात देवता न्योली रानी माता के मंदिर में पहुंचे और यहां पर पूजा-अर्चना के साथ रानी माता के दरबार में देवविधि का निर्वहन नए रथ के साथ किया।

 

मंदिर में सुबह से ही हारियान और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर कारकून की ओर से तमाम देव कार्रवाई का निर्वहन किया गया। देवता के रथ बनाने के लिए मांदर नामक जंगल से देउधार की लकड़ी को विशेष देवलुओं की ओर से लाया गया था। तीन साल तक मक्खन का लेप लकड़ी पर लगाया गया। देव आदेश के बाद ही रथ बनाने का कार्य शुरू किया गया। खास यह है कि रथ को विशेष कारीगर ने नौ दिन में तैयार किया।

विज्ञापन

 

देवता के कारदार ओमप्रकाश महंत के अनुसार रथ निर्माण के कार्य में लगे देवलु और कुशल कारीगर एक समय ही भोजन करते हैं। भोजन मंदिर में ही बनाया जाता है और रहने की पूरी व्यवस्था मंदिर में ही की जाती है। रथ को तैयार करने के बाद ही कारीगर और खास देवलु घर को जाते हैं। उन्होंने कहा कि रथ की पूरी आकृति देउधार और आंगु की लकड़ी से बनाई गई है। देवता के पुजारी एवं न्योली पंचायत के उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर, महोदव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत, पुजारी तोत राम, टेडी सिंह, वार्ड पंच गौतम ठाकुर, भगवान दास आदि ने कहा कि रविवार को देवता नए रथ में विराजमान हुए। इस मौके पर मंदिर में देवभोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं और भक्तों ने शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed