{"_id":"595134854f1c1b8c3d8b4864","slug":"191498494085-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम सकती है ग्रांफू-काजा सड़क पर वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम सकती है ग्रांफू-काजा सड़क पर वाहनों की आवाजाही
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति घाटी को जोडने वाले ग्रांफू और काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कभी भी थम सकती है। सड़क पर छतडू और छोटादड़ा के पास बने पुलों की हालत काफी खस्ता हो गई है। इन पुलों से बड़े वाहनों का गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। पुलों पर लगी प्लेटें भी जगह-जगह से मुड़ गई हैं। वहीं पुलों की दीवारों पर दरारें आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्पीति घाटी को जोड़ने वाला ग्रांफू-काजा सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में इन पुलों के ऊपर से भारी भरकम वाहनों को चलाना खतरनाक हो गया है। पुलों के साथ रोड की हालत भी दयनीय बनी है और कई जगहों पर डंगे बैठ गए हैं। सड़कों पर पुलों की इस दशा को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि समय रहते इन पुलों की मरम्मत की जाए। उधर, काजा के अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम नेगी ने कहा कि स्पीति घाटी के सभी पुलों की हालत में सुधारा जा रहा है। पुलों पर लगी पुरानी प्लेटों की जगह नई प्लेटों को लगाने का काम शुरू कर दिया है।