{"_id":"5b9d01f1867a557fe732b799","slug":"181537016305-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में कटराईं बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में कटराईं बना विजेता
Updated Sat, 15 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
विजेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की मेजर गेम्स में छात्र-छात्राओं ने खूब पसीना बहाया है। हैंडबाल, बास्केटबाल व फुटबाल के शनिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। पिछले पांच दिनों से चल रह खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन होगा। मेजर गेम्स के बाद बॉक्सिंग, रेस्लिंग व जूडो के मुकाबले होंगे।
मेजर गेम्स में हैंडबाल के छात्र वर्ग में मौहल स्कूल विजेता, जबकि थरास दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में थाटीबीड़ पहले और सुल्तानुपर दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार छात्र वर्ग में बास्केटबाल का फाइनल कटराईं स्कूल ने जीता है। ढालुपर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में जिभी ने रायसन को हराकर खिताब अपने नाम किया है। फुटबाल के छात्र वर्ग में भारत भारती स्कूल ढालपुर ने छात्र स्कूल ढालपुर को हराया है। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के टीम सदस्य नारायण चौहान ने कहा कि खेलों का समापन रविवार को होगा। रेस्लिंग, जूडो और बॉक्सिंग के फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि छह दिनों तक चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिलाभर के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के अध्यापक भी उपस्थित रहे।