फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गवाड़ी में बादल फटा, 40 मीटर सड़क बही

गवाड़ी में बादल फटा, 40 मीटर सड़क बही

Fri, 13 Jul 2018 09:21 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
गवाड़ी में बादल फटा, 40 मीटर सड़क बही

विज्ञापन
लाहौल घाटी मेंबाढ़ से बह गई मटर की फसल, दूरसंचार सेवाएं ठप
प्रशासन से नहीं हो रहा संपर्क, घटना में जानमाल का नुकसान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की मूरिंग पंचायत के गवाड़ी में वीरवार दोपहर बाद बादल फटने से लोक निर्माण विभाग की 40 मीटर सड़क बह गई। बाढ़ से मटर फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इलाके में दूरसंचार सेवाएं नहीं हैं। ऐसे में घटना को लेकर प्रशासन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

बादल फटने से गवाड़ा गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ से लोक निर्माण विभाग का संपर्क मार्ग करीब 40 मीटर तक बह गया। कई बीघा जमीन में मटर फसल बरबाद हो गई। चरागाह बाढ़ की चपेट में आ गई है। नैनगार गांव का मूरिंग पंचायत से संपर्क कट गया है। गवाड़ी गांव की ऊषा देवी ने बताया कि बादल फटने से इलाके में नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष भी कई बीघा जमीन बाढ़ में बह गई थी। लेकिन कोई सहायता राशि नहीं मिली थी। जिस पर इस बार बादल फटने पर प्रशासन को सूचित ही नहीं किया है। बाढ़ से बही सड़क दूसरे दिन भी बंद है। कुछ हिस्सा बहने से यातायात भी ठप है। नैनगार गांव के लोगों को पंचायत तक जाने में दिक्कत हो रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि बैठक के चलते लाहौल घाटी से बाहर है। एसडीओ से संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। डीसी लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि बैठक के चलते लाहौल घाटी से बाहर है। कार्यकारी डीसी लाहौल-स्पीति अमर नेगी ने बताया कि मामला ध्यान में नहीं है। जैसे ही गांव या पंचायत की तरफ से इस संबंध में सूचना दी जाती है तो टीम मौके पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed