{"_id":"5ad626b04f1c1b65098b4f06","slug":"181523984048-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में कृषि उपकरण सुविधा केंद्र किए जाएंगे स्थापित : डा मारकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में कृषि उपकरण सुविधा केंद्र किए जाएंगे स्थापित : डा मारकंडा
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उपकरण सुविधा केंद्र किए जाएंगे स्थापित
बोले, प्याज व टमाटर के उच्च गुणवत्ता वाले बीज करवाएंगे उपलब्ध
लाहौल घाटी के प्रवास पर मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कृषि, आईटी व जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने मंगलवार को लाहौल प्रवास के तीसरे दिन पट्टन वैली के सुमनम, मारबल, गाडंग, मालंग, क्रोजिंग, बारी लपशक तथा यंगरंग गांव के लोगोें की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के आदेश दिए।
खंडिप कूहल के निर्माण की मांग पर उन्होंने बताया कि इस कूहल के निर्माण पर 9.32 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। शीघ्र टेंडर कर जून में इसका कार्य शुरू किया जाएगा। कूहल बनने से तांदी व वारपा पंचायत के 21 गांव को सिंचाई सुविधा मिलेगी व 175 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। यह कूहल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि कृषकों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी तथा ऋण संबंधी जानकारी एक ही समय में मिल सके, इसके लिए प्रदेश के सभी विकास खंडों में कृषक मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में कृषि उपकरण सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कृषि के क्षेत्र मे फसल विविधिकरण के लिए प्याज, टमाटर के उच्च गुणवत्ता के बीज भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी केलांग अमर नेगी, चेयरमैन जिला परिषद रमेश, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य शमशेर शंगपा, बीडीसी सदस्य शकुंतला, उपनिदेशक कृषि हेमराज वर्मा और प्रबंधक परिवहन निगम मंगल चंद मनेपा मौजूद रहे।