{"_id":"5ac8c8c74f1c1bcd618b6248","slug":"181523108039-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं की उपस्थिति से देवमयी हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं की उपस्थिति से देवमयी हुआ माहौल
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
जगतसुख टीम ने जीती ट्रॉफी
जगतसुख चचौली मेेेले मेें वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
देवी-देवताओं की उपस्थिति से देवमयी हुआ माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। जगतसुख के चचौली मेला शनिवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। मेले में देव समागम समेत कुल्लवी नाटी और वालीबॉल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। मेले में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जगतसुख शाखा सुपर सिक्स और अलेउ के बीच हुआ। फाइनल मैच में जगतसुख की टीम ने अलेउ को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मेले के समापन में जिला परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष हरी चंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए 11 हजार भेंट किए। ग्राम पंचायत प्रधान जीवन नेगी और बीडीसी सदस्या मीरा ने लोगों को चचौली मेले की बधाई दी। ग्राम कमेटी जगतसुख के प्रधान प्यारे राम कायस्ता ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर जोग राज शर्मा, झाबे राम शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, अश्वनी शर्मा, भोले राम नेगी, चेत राम भारती, तीर्थ राम वर्मा और सोमदेव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
देवी-देवताओं ने भरी हाजिरी
मनाली। आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की उपस्थिति में माहौल भक्तिमय हो गया। देव समागम में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और देवताओं से सुख व समृद्धि का आशीर्वाद लिया।