{"_id":"5a1978664f1c1bc9678bdf98","slug":"181511618662-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितंभरा, निशा को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितंभरा, निशा को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला बदाह में वार्षिक परितोर्षिक समारोह में नाटी डालती छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
राजकीय उच्च पाठशाला बदाह में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बल्ह पंचायत के उपप्रधान विजेंद्र ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उनके साथ वार्ड पंच सुभाष, चंद्रमोहन, वेदू, रवी और रजत मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक और स्टाफ सहित स्कूली बच्चों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया।मुख्याध्यापक हरि नारायण ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। सातवीं कक्षा की पूनम और सहेलियों ने समूह नृत्य पेश किया। आठवीं और नौवीं कक्षा की छात्राओं ने भ्रष्टाचार को लेकर लघु नाटिका पेश की।
सातवीं कक्षा की छात्राओं ने चिट्टे सूट... पर डांस किया। दिशा ने एकल नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। नौवीं कक्षा की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर पेश किए। दसवीं कक्षा की छात्राओं ने किन्नौरी नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा। कविता और सहेलियों ने समूहगान मेरा देश... गीत पेश किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने शिक्षा समेत अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें रोहिनी देवी, मेहक, आशीष, मनीषा, कार्तिक, मनीषा, सेजल, प्रिया, चांद, निशा, मानिका, सिया शामिल हैं। रितंभरा शर्मा व निशा को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर सुभाष सदन को भी बेस्ट सदन चुना गया। बच्चों के कार्यक्रम को देखकर मुख्यातिथि ने 3100 रुपये राशि भेंट की।
विज्ञापन
0000