{"_id":"5c7a85ffbdec224dab601597","slug":"171551533567-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा भुंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा भुंतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के भुंतर में शनिवार को आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। पारला भुंतर के हाथीथान से भुंतर बाजार तक रोष रैली निकाली गई। इसमें स्थानीय व्यापारी वर्ग, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया है।
आक्रोश रैली में शामिल लोगों ने वीर जवान अमर रहे के नारे भी लगाए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने कहा कि देश विरोधी शक्तियों को देश में पनपने नहीं दिया जाएगा। भारत माता के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए सभी तैयार हैं। इब्राहिम ने कहा कि हम सभी भारतवासी एक हैं, जो भी यहां आतंकी गतिविधियों को फैलाने की कोशिश करेगा, उसे भयंकर परिणाम भुगतना पड़ेगा। बीते दिनों भुंतर में एक दुकान में मिले धमकी भरे पत्र पर रोष प्रकट किया और पत्र में व्यापारी को जिंदा जलाने की धमकी दी गई। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र का कहना है कि स्थानीय व्यापारी वर्ग व अखिल भारतीय महासभा ने गत दिनों पुलिस प्रशासन और उपायुक्त कुल्लू को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा है। कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक उन देश विरोधी असामाजिक तत्वों का कोई सुराग व उनकी गिरफ्तारी नहीं की है। रैली के दौरान सभी देश विरोधियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही धमकी भरे पत्र लिखने के आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की बहादुरी को भी सभी ने सलाम किया। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मुख्य सलाहकार रोहित ठाकुर, जिला अध्यक्ष नगीन ठाकुर, उपाध्यक्ष शेर सिंह, सचिव अमन ठाकुर, युवा अध्यक्ष वीर चौहान, मनोज शर्मा, हेमराज ठाकुर, रतन ठाकुर, व्यापारी ऋषि राज, महेश, मनीष कौंडल, विवेक शर्मा, दिनेश शर्मा, चमन शास्त्री, कीर्ति ठाकुर, अशोक बौध, रणजीत कुमार, दीपक घई, संजय सेठी, टोनी भल्ला, मेघराज, सतार अली, शेर अली व गोपाल आदि मौजूद रहे।