फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बिजली, सड़क, पानी-स्वास्थ्य के मामले उठाए

बिजली, सड़क, पानी-स्वास्थ्य के मामले उठाए

Sun, 03 Feb 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 03 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली, सड़क, पानी-स्वास्थ्य के मामले उठाए
जनमंच कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रविवार को सैंज में जनमंच कार्यक्रम हुआ। इसमें सड़क, पानी और स्वास्थ्य संबंधी मामले आए। खाद्य मंत्री किशन कपूर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सैंज घाटी की 14 ग्राम पंचायतों तलाड़ा-प्रथम,भलाण-द्वितीय, देवगढ़गोही, रैला, देउरीधार, शैंशर, शांघड़, गाडापारली, सुचौहण, बनोगी, दुशाहड़, धाउगी, कनौन और ग्राम पंचायत लारजी के निवासियों की 116 समस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें से 50 जनसमस्याएं ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त की गई थीं, जबकि 66 शिकायतें ऑफलाइन या मौके पर ही प्राप्त की गईं।
कुल 116 जनशिकायतों में से लगभग 55 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। कार्यक्रम में बिजली, सड़क, पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। इस पर मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान किशन कपूर ने बताया कि एनएचपीसी और एचपीपीसीएल की जलविद्युत परियोजनाओं से प्रभावित लोगों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान प्रदेश सरकार एक उच्च स्तरीय बैठक में करेगी। बैठक में सभी जलविद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों को बुलाया जाएगा। इसलिए जनमंच में विद्युत परियोजनाओं के प्रभावितों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा नहीं की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्य जनसमस्याओं को अतिशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इससे पहले विधायक सुरेंद्र शौरी ने खाद्य मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम अक्षय सूद, एएसपी राजकुमार चंदेल, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, एसडीएम एमआर भारद्वाज, डीआरडीए से सुरजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


17 बेटियों को दिए एफडी के दस्तावेज
सैंज। जनमंच में मंत्री किशन कपूर ने हिमाचल गृहिणी योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। करीब 237 महिलाओं को ये कनेक्शन दिए गए। 17 बच्चियों को बेटी है अनमोल योजना के तहत दस-दस हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज प्रदान किए गए, जबकि चार कन्याओं को बेटी है अनमोल योजना और एक बूटा बेटी के नाम के तहत एक-एक बेबी किट व जापानी फल के पौधे भेंट किए गए। एक युवती को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 40,000 रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


420 हिमकेयर कार्ड बनाए, 150 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
सैंज। प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के लिए सैंज क्षेत्र के 420 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। मंत्री ने जनमंच के दौरान ये कार्ड बीएमओ को सौंपे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 150 लोगों की जांच की गई तथा उनके आवश्यक टेस्ट भी किए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एचआरटीसी के अधिकारियों ने बस पास और बस किराये में छूट की अन्य योजनाओं के कार्ड मौके पर ही बनाए। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को आवश्यक दस्तावेज मौके पर ही प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed