फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी :एसडीएम

बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी :एसडीएम

Tue, 27 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी :एसडीएम
स्वार। लीड इंडिया स्कूल में परिषदीय विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय शैक्षिक एवं खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव इमरता राय स्थित लीड इंडिया स्कूल में परिषदीय विद्यालयों में आयोजित ब्लाक स्तरीय शैक्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जहांगीरपुर की बुशरा प्रथम, सोनिया दूसरे, बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शादी नगर हजीरा के रवि प्रथम, शारिक दूसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम, सोनिया दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में मुस्कान प्रथम, मोनिका दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में रवि प्रथम, उवेश दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में कमल हसन प्रथम, जीशान दूसरे स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है।

इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी त्रिलोकी नाथ, खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, लीड इंडिया स्कूल के निदेशक जितेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राज वीर सिंह, इंद्रेश कुमार, प्रेम सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed