{"_id":"5bfaa1dfbdec2241b054d9bc","slug":"171543152095-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा गांव को मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा गांव को मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर किसान मेले में पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. मारकंडा ने कहा है कि सरकार ने एचपीएमसी के माध्यम से लाहौल के किसानों से सी ग्रेड सेब भी 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा है। सभी परिवार को छह महीना का राशन बीपीएल दर पर दिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने किसान मेले के बाद हिंसा गांव में 90.50 लाख की लागत से बने पीएचसी भवन का उद्घाटन किया। इससे त्रिलोकनाथ और शकोली दो पंचायत के 10 गांव की करीब पांच हजार आबादी को स्वास्थ्य सेवा का लाभ होगा। त्रिलोकनाथ में 45 लाख की लागत से बनने वाले आयुर्वेद भवन का शिलान्यास भी किया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिलोकनाथ में अगले सत्र में साइंस की कक्षाएं शुरू करने का भी आश्वासन दिया है। हर किसान को गोभी के दो-दो पैकेट बीज के दिए जाएंगे। उन्होंने दौरे केे दौरान कुकुमसेरी और बारिंग में मिनी अस्थायी सब्जी मंडी बनाने की घोषणा की। सर्दी में लाहौल के लिए चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा का पूरा खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी, जिससे जनजातीय बजट का 12 से 14 करोड़ की बचत होगी। उन्होंने घाटी में बागवानी और टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए रोहतांग टनल बनने से पहले हम सब को तैयार होना पड़ेगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने सितंबर माह में हुई भारी बर्फबारी से नुकसान के लिए जिला को साढ़े आठ करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस मौके पर बीएमओ डॉ. ओम प्रकाश भी उपस्थित रहे।