फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Kumbar Dan to arrive at the Dussehra festival after 64 years: Danvendra

64 साल बाद दशहरा उत्सव में आएंगे देवता कुंबर दान : दानवेंद्र

Sat, 17 Oct 2026 04:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
Deity Kumbar Dan to arrive at the Dussehra festival after 64 years: Danvendra
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में 64 साल बाद देवता कुंबर दान ब्यासर शिरकत करेंगे। दशहरा उत्सव में देवता के आने के कयास लगाए जा रहे हैं। कारकूनों से भी देवता के आने की सूचना प्राप्त हुई है। यह बात अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा के लिए तैयारियां जारी हैं। प्रशासन और देवी-देवता उपसमिति लगातार प्रयासरत है कि दशहरा उत्सव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए 18 अक्तूबर से आनी, निरंमड और दूरदराज क्षेत्र के देवी-देवता अपने देवालयों से कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे। पिछले वर्ष 300 से अधिक देवी-देवता दशहरा उत्सव में आए थे। इस बार इससे भी अधिक देवी-देवताओं के दशहरा उत्सव में पधारने की उम्मीद है। देवता रघुनाथ के अस्थायी शिविर को सजाया जा रहा है। उनके स्थायी और मूल मंदिर में भी दशहरा उत्सव की तैयारियां जारी हैंं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed