{"_id":"5bdf1cdbbdec22696720e383","slug":"171541348571-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ जलोड़ी दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ जलोड़ी दर्रा
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ जलोड़ी दर्रा
बाह्य सराज की 58 पंचायतों को मिली राहत
स्नो कट्टर और डोजर की मदद से हटाई बर्फ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बर्फबारी से बंद हुआ जलोड़ी दर्रा रविवार देर शाम छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। एनएच अथॉरिटी ने रविवार सुबह से दोनों तरफ से स्नो कट्टर और डोजर की तैनाती कर बर्फ को हटा दिया है। औट-आनी-सैंज एनएच 305 के बहाल होने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों ने राहत की सांस ली है। साथ ही जलोड़ी दर्रा में व्यवसाय करने वाले लोग भी गदगद हो गए हैं। समुद्रतल से 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से दो दिन तक सैकड़ों लोगों को आठ से दस किलोमीटर तक पैदल आवाजाही कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी थे, जिन्होंने कड़ाके की ठंड में दर्रा को पैदल लांघा है। अब बाह्य सराज आनी, निरमंड के साथ रामपुर, किन्नौर, कुमारसेन और मंडी जिला के छतरी और करसोग इलाके लोगों को राहत मिली है। हालांकि बसों के लिए लोगों को अभी दो से तीन दिन का इंतजार करना होगा। एनएच अथॉरिटी के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि एनएच अथॉरिटी ने रविवार सुबह से ही जलोड़ी दर्रा बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया था, लेकिन शाम पांच बजे दर्रा को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया। उन्होंने कहा कि दर्रा खुलते ही कई छोटे वाहन आरपार हुए हैं ओर यहां फंसे वाहनों को भी निकाला गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से बड़े वाहनों के लिए एनएच को खोलने का कार्य शुरू होगा। एसडीओ सुनील गुप्ता ने कहा कि बर्फ को हटाकर छोटे वाहनों के लिए औट-आनी-सैंज हाईवे 305 को बहाल कर दिया है।