{"_id":"5bae831b867a55113c11b388","slug":"171538163483-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने स्कूली बस को जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने स्कूली बस को जब्त किया
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। एआरटीओ ने एक स्कूली बस को पकड़ कर सीज कर दिया। जिससे अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया और वह अपने वाहनों को लेकर गायब हो गए। जिससे स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को एआरटीओ सतीश कुमार ने स्वार रामपुर मार्ग स्थित गांव धनोरी संत फ्रांसिस स्कूल के सामने खड़ी स्कूली बस को पकड़ लिया। एआरटीओ की कार्रवाई से अन्य वाहन स्कूली वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वह वाहन लेकर गायब हो गए। एआरटीओ ने बस को कोतवाली लाकर सीज कर दिया। वहीं एआरटीओ द्वारा स्कूली बस को पकड़ लिए जाने से स्कूली बच्चों को घर आने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एआरटीओ के आने की सूचना से ई-रिक्शा चालक भी मौके से भाग गए। एआरटीओ सतीश कुमार ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।