फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रनौली मेले में तांतरा ब्याज ने खूब नचाए दर्शक

रनौली मेले में तांतरा ब्याज ने खूब नचाए दर्शक

Sun, 19 Aug 2018 06:04 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
रनौली मेले में तांतरा ब्याज ने खूब नचाए दर्शक
तांतरा ब्वॉयज ने खूब नचाए दर्शक
विज्ञापन

शहनौली मेले में स्थानीय कलाकारों ने मचाया धमाल, देवता से लिया आशीर्वाद
राहुल एंड पार्टी ने कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति से मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती सारी कोठी में देवता कश्यप नारायण के सम्मान में शहनौली मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में देवता ने पारंपरिक रस्मों का निर्वहन किया। तांतरा ब्वॉयज ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब नचाया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

शहनौली मेले में कश्यप नारायण युवक मंडल बनोगी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें नल्हाच पंचायत के प्रधान व जीप यूनियन कुल्लू अध्यक्ष नूतन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ग्राम पंचायत बनोगी के प्रधान हीरा लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। नूतन ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। आधुनिकता की दौड़ में मोबाइल व इंटरनेट हर युवा की जरूरत बन गया है। लेकिन इंटरनेट का इस्तेमाल युवा वर्ग को सोच-समझ कर ही करना चाहिए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। राहुल एंड पार्टी ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कुल्लवी नाटी पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। तांतरा ब्वॉयज संतोष और बीरवल ने सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तांतरा ब्वॉयज ने तांतरा लागा-लागा, किहा जीणा भाभिए, जोथ डुबदी लागी, रंग बरसे आदि गीत से धमाल मचाया। कश्यप नारायण युवक मंडल बनोगी के प्रधान राम सिंह, उप प्रधान मान सिंह ने कहा कि शहनौली मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। कुल्लवी नाटी का मेले में आए दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed