फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रोहान व रूही को सर्वश्रेष्ठ एथलीट से पुरस्कार

रोहान व रूही को सर्वश्रेष्ठ एथलीट से पुरस्कार

Sun, 27 May 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
रोहान व रूही को सर्वश्रेष्ठ एथलीट से पुरस्कार
रोहान और रूही बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
विज्ञापन

कैंब्रिज स्कूल में मनाया वार्षिक खेलकूद दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल में रविवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधक राजीव शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। खेलकूद में पाइन सदन, ओक सदन, सिडार सदन और मेपल सदन का मार्चपास्ट आकर्षक का केंद्र रहा। कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति के बाद चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने डिस्क ड्रिल का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ धावक पांचवीं कक्षा के अवध वर्मा और वागिशा शर्मा रहे। जूनियर वर्ग में रोहान सिंह और रूही सिंह को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। धावक अक्षित शर्मा और मुस्कान ठाकुर को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खुशहाल सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत होती है लेकिन असल जिंदगी में कोई भी नहीं हारता। यह हमें हारने और जीतने में संयम रखने की प्रेरणा देती है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के पुन: जीवन को उजागर करने में प्रेरणादायक होती है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव रौतेला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के विकास के लिए भविष्य में भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed