फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली के ट्रैफिक को नियंत्रित करने को पुलिस बनाएगी एप

मनाली के ट्रैफिक को नियंत्रित करने को पुलिस बनाएगी एप

Sat, 19 May 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मनाली के ट्रैफिक को नियंत्रित करने को पुलिस बनाएगी एप
मनाली के ट्रैफिक को नियंत्रित
विज्ञापन

करने को पुलिस बनाएगी ऐप
ऐप में जाम के फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे चालक
प्रहरी ऐप के बाद जनता के लिए अन्य ऐप बनाने की योजना
लाइव लोकेशन की मदद से नजदीकी पुलिस करेगी सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में बढ़ती जाम की दिक्कत को दूर करने के लिए कुल्लू पुलिस ऐप का सहारा लेने जा रही है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ऐप में वाहन चालकों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस योजना बना रही है। ऐप के माध्यम से यातायात की स्थिति का जायजा भी ऑफिस बैठे ही उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगा।

कुल्लू पुलिस का इंटरनल प्रहरी ऐप लांच होने के बाद रोजाना कुल्लू-मनाली सड़क पर पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए अब ऐप बनाने की योजना तैयारी की जा रही है। ऐसे में इस ऐप को अत्याधुनिक तकनीक से बनाने की योजना है। इसमें वाहन चालक लाइव लोकेशन के साथ फोटो व वीडियो अपलोड कर सकेंगे। लाइव लोकेशन के आधार पर अन्य लोगों को भी पहले से जानकारी मिलने पर वह अन्य विकल्प चुन सकते हैं। इसी के साथ नजदीकी पुलिस कर्मचारी भी जाम से निपटने के लिए त्वरित कदम उठाएंगे। ऐप के जरिये सीधे तौर पर कुल्लू पुलिस मनाली आ रहे पर्यटकों व स्थानीय लोगों के सीधे संपर्क में आ जाएगी। वर्तमान में व्हाट्स एप पर भेजे जा रहे गलत ओवरटेक समेत अन्य अवहेलनाओं को भी इस ऐप में शामिल करने की योजना है। जिससे सीधे संबंधित थाना प्रभारी व मौके पर तैनात पुलिस त्वरित कार्रवाई कर लापरवाह चालकों पर शिकंजा कसा जा सके। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मनाली के लिए यातायात को नियंत्रित करने के लिए ऐप बनाने की योजना है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed