फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल-स्पीति में 75 फीसदी मतदान

लाहौल-स्पीति में 75 फीसदी मतदान

Thu, 09 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में 75 फीसदी मतदान
लाहौल-स्पीति में 75 फीसदी मतदान
विज्ञापन

स्पीति में 80 और लाहौल में 70 प्रतिशत वोटिंग
हिक्किम में 84.2 प्रतिशत हुआ मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला की एकमात्र सीट में कुल 75 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ हिक्किम में 84.2 फीसदी मतदान। इस मतदान केंद्र में कुल 194 मतदाता थे। जिनमें से 163 वोट डाले गए। इनमें पुरुष 84 और महिला 79 मतदाता शामिल रहे।
प्रशासन के मुताबिक शाम 5 बजे तक मिली सूचना के अनुसार जिला में लगभग 74 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। जबकि कुछ मतदान केंद्रों में लोग मतदान के लिए लाइनों में खड़े थे। कई जगह संचार नेटवर्क की समस्या होने के कारण अभी तक कई मतदान केंद्रों से मतदान की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी देवा सिंह नेगी ने जिला में लगभग 75 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की उम्मीद जाहिर की है। जिला की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और पहाड़ों पर गत शाम हुई हल्की बर्फबारी के बावजूद मतदाताओं में खूब उत्साह नजर आया। हालांकि सुबह कुछ जगहों पर वीवीपैट मशीनों में तकनीकी खराबी की शिकायतें आने की वजह से मतदान में कुछ समय के लिए रूकावट हुई, लेकिन जिला प्रशासन ने वीवीपैट में आई तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक करवा कर मतदान को सुचारू रूप से शुरू करवाया। जिलेे में कुल 93 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें से 63 मतदान केंद्र लाहौल क्षेत्र के तहत तथा 30 पोलिंग बूथ स्पीति घाटी के तहत स्थापित किए गए। घाटी के करीब 10 मतदान केंद्रों में वीवी पैट मशीनों में खराबी के कारण कई घंटे देर से मतदान शुरू हो पाया। सिस्सू, गौंधला, बरगुल, गैमूर, जूंडा समेत कई पोलिंग बूथों में मतदाताओं को मशीनों में दिक्कतें पेश अई। संवेदशनशील 12 मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों में संचार नेटवर्क न होने के बावजूद प्रशासन द्वारा पुलिस की मदद से वायरलेस व सैटेलाइट फोन से मतदान केंद्रों से सूचना एकत्रित करने के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


कीह में 91 प्रतिशत हुआ मतदान
जिला की स्पीति घाटी के कीह में स्थित वृद्वाआश्रम में रह रहे वृद्ध मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए मतदान केंद्र में लगभग 91 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस मतदान केंद्र में 18 महिला तथा 2 पुरूष मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed