फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नव वर्ष से पहले मनाली में उमड़ने लगे पर्यटक

नव वर्ष से पहले मनाली में उमड़ने लगे पर्यटक

Fri, 28 Dec 2018 07:11 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष से पहले मनाली में उमड़ने लगे पर्यटक
सोलंगनाला में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। नव वर्ष से पहले पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों से गुलजार होने लगी है। नए साल के जश्न से पहले ही मनु की नगरी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। मनाली में गिरे बर्फ के फाहे व आसपास के अन्य स्नो प्वाइंटों में गिरी ताजा बर्फबारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।

मनाली सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटकों ने शुक्रवार सुबह ही स्नो प्वाइंटों को रुख किया। स्नो प्वाइंट सोलंगनाला में हजारों पर्यटक पहुंचे। यहां से कई पर्यटक रोप-वे से फातरू की हसीन वादियों में पहुंचे और बर्फ के बीच खूब मस्ती की। इसके अलावा कोठी व बाहंग में सैैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। क्रिसमस के बाद पर्यटकों की भीड़ से रौनक छाई है। पर्यटक स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर व स्लैजिंग का मजा ले रहे हैं। पर्यटक बर्फ की चांदी से चमकी मनाली के हसीन वादियों का जहां भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं फोटो व सेल्फी भेजकर अपने परिजनों व दोस्तों को भी मनाली आने का संदेश दे रहे हैं। स्नो स्कूटर एसोसिएशन के प्रधान भूमि देव ने कहा कि बर्फ से मनाली में अचानक सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस सर्दी में पहली बार मनाली में इतनी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हिमांचल टैक्सी यूनियन के प्रधान गुप्त राम ने कहा कि नववर्ष से पहले मनाली का माल रोड पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। इससे न केवल टैक्सी यूनियन खुश है, बल्कि होटल एसोसिएशन व अन्य पर्यटन कारोबारी के चेहरे पर रौनक लौटी है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह मनाली में नए साल से पहले पर्यटक उमड़े हैं, उससे लगता है कि नए साल मनाली के पर्यटन कारोबार के लिए उम्दा रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed