{"_id":"5b65a1064f1c1b54208b6ea4","slug":"161533387014-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन धंसने से पार्वती नदी में गिरी जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन धंसने से पार्वती नदी में गिरी जीप
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन धंसने से पार्वती नदी में गिरी जीप
मणिकर्ण के सरसाड़ी में कुछ देर के लिए रोकी थी गाड़ी, चालक बचा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के सरसाड़ी में एकाएक जमीन धंसने से एक जीप अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को यह जीप जरी से भुंतर की तरफ जा रहा थी। इस दौरान चालक ने गाड़ी को सरसाड़ी स्थित कालाढांक के पास कुछ देर के लिए खड़ा कर दिया। इसके चलते सड़क धंस गई और गाड़ी पार्वती नदी में जा समाई। मौके पर पहुंची जरी पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को चालक संजय कुमार (45) निवासी डढेई चला रहा था और उसके साथ संजय (21) निवासी शारनीबेहड़ मौजूद था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।