{"_id":"5b43545a4f1c1b82698b5104","slug":"161531139162-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचा शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचा शिक्षक
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के हाई स्कूल बनाला में शिक्षा विभाग के आदेश के एक माह बाद भी टीजीटी मेडिकल ने ज्वाइन नहीं किया है। एलिमेंटरी शिक्षा विभाग ने सात जून को मेडिकल शिक्षक के आदेश जारी किए हैं। इससे गुस्साए अभिभावकों ने शिक्षा विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। हाई स्कूल बनाला में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में अभिभावकों ने यह फैसला लिया है। कहा कि जल्द से जल्द शिक्षक स्कूल में ज्वाइनिंग करे।
एसएमसी के अध्यक्ष हवा सिंह, अभिभावक रोशन लाल, चमन लाल, धर्म सिंह, रमेश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रताप सिंह, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, राम मूर्ति, खेम राम, सुंदर सिंह, अनूप राम, कर्म सिंह, तारा चंद, यशपाल, उषा देवी, गुरदयाल, शीला देवी, प्रभा देवी, मथुरा देवी, करतार सिंह तथा दीपा देवी ने कहा कि इन दिनों स्कूल में छह मासिक परीक्षा चल रही है और मंगलवार को अंतिम पेपर है। ऐसे में अभिभावकों ने कहा कि दो दिन में उनकी मांग पूरी नहीं की तो दोबारा से बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक माह से भी अधिक समय हो गया। लेकिन मेडिकल शिक्षक ने अभी तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इससे बनाला स्कूल में अध्ययनरत 142 विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। समिति अध्यक्ष हवा सिंह ने कहा कि स्कूल में छह मासिक परीक्षा चल रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि नॉन मेडिकल व मेडिकल के पेपर को कौन चेक करेगा। गौर रहे कि जून माह के पहले हफ्ते स्कूल में खाली चल रहे मुख्याध्यापक, टीजीटी कला के दो पद, टीजीटी मेडिकल का एक पद, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक पद तथा शारीरिक शिक्षक का एक पद खाली होने पर अभिभावकों ने चार दिन तक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा था। अब दोबारा से अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है।
बाक्स
वह कुल्लू आएं है और उन्होंने सोमवार को शक्षिा उपनिदेशक से मिलकर इस बात को रखा है। बनाला स्कूल में खाली चल रहे शिक्षकों का मामला उनके ध्यान में है और जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
किशोरी लाल सागर विधायक आनी विस
........रोशन ठाकुर