{"_id":"5adb6ccb4f1c1b9f098b5ce4","slug":"161524329675-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुल व अभिजीत ने बोला सबसे अच्छा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहुल व अभिजीत ने बोला सबसे अच्छा भाषण
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा तीसरी से पांचवीं के छात्रों ने क्ले मॉडलिंग एक्टिविटी में भाग लिया। सभी बच्चों ने क्ले से पृथ्वी के सुंदर मॉडल बना कर प्रदर्शित किए। कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने चित्रकला क्रियाकलाप में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी कला के बेहतर नमूने पेश किए। कक्षा नवमी और दसवीं के छात्रों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विषय ब्यूटी ऑफ अर्थ या अर्थ इज चेंजिंग पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।
11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। 11वीं कक्षा में प्रथम स्थान मेहुल, द्वितीय स्थान इशिता कंडारा व तृतीय स्थान दीया ने प्राप्त किया। 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान अभिजीत राणा, द्वितीय स्थान मोहित और तृतीय स्थान बिंदिया पठानिया ने हासिल किया। कक्षा अध्यापकों ने अपनी-अपनी कक्षा में विश्व पृथ्वी दिवस की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रत्येक छात्र को यह प्रण लेने के लिए कहा गया कि पृथ्वी हमारी माता है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारा धर्म है।