फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वामतट होकर कुल्लू-भुंतर के बीच चले मुद्रिका बस

वामतट होकर कुल्लू-भुंतर के बीच चले मुद्रिका बस

Fri, 11 Aug 2017 09:52 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
वामतट होकर कुल्लू-भुंतर के बीच चले मुद्रिका बस
कुल्लू। सिविल पेंशनर एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक में नौ प्रस्ताव पारित किए गए। पेंशनरों ने एचआरटीसी कुल्लू से वामतट होकर कुल्लू से भुंतर के बीच मुद्रिका बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया है। बैठक मंडल के अध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता में एनजीओ भवन सरवरी में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान पारित प्रस्तावों में पंजाब की तर्ज पर 65, 70 तथा 75 साल पार कर चुके पेंशनरों को पांच, दस तथा पंद्रह प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन के साथ महंगाई भत्ता दिए जाने। इसके अलावा पेंशनरों ने 1000 रूपये चिकित्सा भत्ता, पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान करने, जनवरी 2017 से महंगाई भत्ता, एचआरटीसी कुल्लू से वामतट होकर कुल्लू से भुंतर के बीच मुद्रिका बस सेवा शुरू करने समेत नौ प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर मोहर सिंह ठाकुर, हीरा लाल ठाकरु, केजी शर्मा, टेडी सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश शास्त्री, राम प्रकाश शर्मा, सेस राम ठाकुर, चुनी लाल शर्मा, डुगले राम ठाकुर और कौशल्या देवी समेत कई पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed