फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1562 candidates withdrew from the election field, 4098 candidates will contest.

Kullu News: चुनाव मैदान से 1562 हटे पीछे, 4098 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला

Sun, 17 May 2026 04:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
1562 candidates withdrew from the election field, 4098 candidates will contest.
पंचायत चुनाव की तस्वीर---
विज्ञापन

जिला परिषद के लिए 53, प्रधान पद के लिए 870 उम्मीदवारों में होगी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है। जिले में 1562 प्रत्याशियों ने जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान सहित वार्ड सदस्य पद के लिए जताई दावेदारी से नामांकन वापस ले लिया है। जबकि 4098 प्रत्याशी अब मैदान में डटे हैं। इन्हीं के बीच विभिन्न पदों के लिए टक्कर होगी। दो दिन तक चली प्रक्रिया में 15 मई को सबसे अधिक प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। नाम वापसी में जिला परिषद की बात करें तो कुल 65 प्रत्याशियों की ओर से किए नामांकन के बाद 12 ने मैदान छोड़ दिया है। 14 वार्डाें की जिला परिषद कुल्लू में अब 53 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। पंचायत समिति के लिए 412 नामांकन आए थे और 68 ने अपना नाम वापस लिया है। 344 उम्मीदवार अब चुनावी रण में अपनी किस्मत अजमाएंगे। प्रधान पद की बात करें तो इसके लिए कुल 1284 आवेदन आए थे और 414 ने नामांकन वापस ले लिया है। अब 870 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपप्रधान के लिए 1181 ने नामांकन किया था। अब मैदान में 462 अपना भाग्य अजमाएंगे। पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए 2718 ने नामांकन पत्र दाखिला किया था। 606 ने नामांकन वापस लिया और अब 2112 प्रत्याशी चुनावी समर में डटे हुए हैं। नामांकन वापस लेने के बाद गांव की संसद की तस्वीर साफ हो गई। वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद के लिए प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में जुट गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि 14 और 15 मई को 1562 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब 4098 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed