फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेंशनरों को हर माह मिले 100 रूपये चिकित्सा भता

पेंशनरों को हर माह मिले 100 रूपये चिकित्सा भता

Wed, 12 Jun 2019 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों को हर माह मिले 100 रूपये चिकित्सा भता
हर माह मिले एक हजार चिकित्सा भत्ता : एसोसिएशन
विज्ञापन

सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रधान जय बिहारी भारद्वाज की अध्यक्षता मेें हनुमान मंदिर ढालपुर में हुई। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

जय बिहारी भारद्वाज ने कहा कि सरकार आखिर कब पेंशनरों की लंबित मांग 5 ,10 व 15 पेंशन वृद्धि को पूरा करेगी। वर्तमान सरकार भी पूर्व सरकार की भांति आश्वासन ही दे रही है, जिससे पेंशनरों मेें आक्रोश है। पेंशनरों को हर माह 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाए। पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान की जाए। पेंशनरों के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए राशि का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही एचआरटीसी के सम्मान कार्ड में 30 की जगह 50 फीसदी अनुदान दिया जाए। इस दौरान राज्य संयुक्त सचिव सेस राम ठाकुर, जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हीरालाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बहादुर चंद, कुल्लू मंडल के महासचिव केजी शर्मा, उपप्रधान टेढ़ी सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष तीर्थ राम राणा, चुनी लाल शर्मा, मंगल नेगी, एसके केतन उपस्थित रहे। शांता देवी, कुंदी देवी, मोहर सिंह, जगेश्वर ठाकुर, दुर्वासा नंद, कौशल्या देवी, नरोत्तम ठाकुर, खीमे राम, आरपी शर्मा, केआर ठाकुर, राम सिंह, भाग चंद, राम लाल शर्मा, आशा शर्मा, इंदु बाला, बली राम, वीर सिंह, मिसरू देवी, दुर्गा दास, धर्म चंद, डुगले राम ठाकुर, दुर्गा दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed