{"_id":"5cfe82d8bdec22077a429d46","slug":"15601835048-kullu-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरमा में एसएमसी के तहत भरे जाएंगे खाली पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरमा में एसएमसी के तहत भरे जाएंगे खाली पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहरमा में शिक्षक पदों के लिए मांगे आवेदन
टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री के लिए 22 तक करें अप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इसके तहत लाहौल की राजकीय माध्यमिक पाठशाला गोहरमा में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री का पद एसएमसी के आधार पर भरा जाएगा।
शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अंतर्गत स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से पीरियड के आधार पर शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। इसके लिए उप निदेशक उच्चत्तर शिक्षा लाहौल-स्पीति केलांग की ओर से इन पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्कूल के मुख्याध्यापक गोहरमा दुनी चंद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवार 22 जून शाम चार बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर स्कूल के कार्यालय में अपने दस्तावेजों को जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार 28 जून को एसडीएम कार्यालय केलांग में होगा। कहा कि नियमित और अनुबंध आधार पर कर्मचारी के आने के बाद पद को छोड़ना होगा।