{"_id":"5c66c146bdec22090f3fc5a8","slug":"151550238022-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र स्पीति घाटी में एसएमसी के तहत अध्यापकों की नियुक्तियां की जा रही है। एक माह के भीतर यहां एसएमसी के तहत 20 अध्यापकों की भर्ती की गई है। शिक्षा विभाग स्पीति ने यहां के विभिन्न स्कूलों में चल रहे रिक्त 11 टीजीटी नॉन मेडिकल पदों के लिए आरएंडएमपी रूल के तहत भी आवेदन मांगे है।
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग स्पीति ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एसएमसी के तहत स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति शुरू कर दी है। जनजातीय इलाकों में तीन माह से रिक्त चल रहे पदों पर एसएमसी के तहत अध्यापक रखने की स्वीकृति दी गई है। इस पर स्पीति प्रशासन ने वहां के स्कूलों में तीन माह से रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों पर एसएमसी के आधार पर नियुक्ति करनी शुरू कर दी है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग लाहौल अभी खामोश है। काजा के पदमा दोरजे, अंज्ञाल और रमेश ने बताया कि स्पीति घाटी के स्कूलों में अध्यापकों की कमी को देखते हुए अभिभावक परेशान थे। स्पीति में शिक्षा विभाग का कार्यभार देख रहे एसडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि उन्होंने सरकार के निर्देशों पर जनजातीय क्षेत्रों में तीन माह में आरएंडएमपी रूल के तहत 20 अध्यापकों को एसएमसी के तहत भर्ती किया है।