{"_id":"5bae20bd867a557eb0418ccc","slug":"151538138301-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज घाटी के आधा दर्जन गांवों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज घाटी के आधा दर्जन गांवों में बत्ती गुल
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के अंतर्गत आधा दर्जन गांवों में तीन दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। तीन दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण हरी राम, निमत राम, डोला सिंह, दोतराम, शेर सिंह, विजय कुमार, खेमराज, तुलेराम, गुमत्त राम, प्रकाश सिंह, उत्तम राम, ओम दत्त, मेहर सिंह, किशन चंद, उदय सिंह ने कहा कि बरसात के कारण कई जगह बिजली के पोल टूट गए हैं। इससे लोगों को अंधेरे में रातें बितानी पड़ रही हैं। बिजली बहाल न होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिजली न होने से लोगों के मोबाइल फोन, टीवी बंद पड़े हैं। घाटी के धारठा, गोष्ठी, दुर्गा नगर, बागीशेेड़ी, बरशांगड़, लपाह आदि गांव में बिजली न होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड शिकायत के बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द बिजली बहाल की जाए। अन्यथा लोगों को विद्युत बोर्ड के खिलाफ लामबंद होना पड़ेगा। इस मामले को लेकर बिजली बोर्ड के जेई लारजी तिलक ठाकुर ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कोशिश की जा रही है। बारिश के कारण दिक्कतें आ रही हैं। बिजली जल्द बहाल की जाएगी।