{"_id":"5b8bdb9d42c79246353bc814","slug":"151535892381-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में 50 में से 4 शिकायतों का ही निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में 50 में से 4 शिकायतों का ही निपटारा
Updated Sun, 02 Sep 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू पंचायत में चौथा जनमंच कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने की। जनमंच में 54 मामले रखे गए। इनमें से केवल चार मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष 50 मामलों को विभाग को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों व सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जनमंच कार्यक्रम में अधिकतर मामले घाटी में खराब संचार व्यवस्था, क्षतिग्रस्त कूहलों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग की अधीन चल रहे कार्यों को गति प्रदान करने तथा लोक निर्माण की सड़कों को पक्का करने व सीमा सड़क संगठन के ग्रांफू-काजा मार्ग को दुरुस्त करने व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाने से संबंधित उठाए गए थे। घाटी के लोगों ने जनमंच के माध्यम से सर्दियों में भारी बर्फबारी के दौरान रोहतांग दर्रा बंद होने की सूरत में सप्ताह में एक दिन रोहतांग टनल को आवाजाही के लिए खोलने की मांग की। मंत्री ने कहा कि इस विषय को मुख्यमंत्री व टनल के उच्च अधिकारियों के माध्यम से उठाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भारत संचार निगम तथा सीमा सड़क संगठन अधिकारी जनमंच में उपस्थित नहीं होने के कारण मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि शीघ्र भारत संचार निगम तथा सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इनसे जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। इस दौरान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 12 परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त प्रदान किए। इस दौरान डीसी अश्वनी कुमार चौधरी, एसपी राजेश धर्माणी, जिप अध्यक्ष रमेश रूलवा, पंचायत समिति की अध्यक्षा सुमिता, टीएसी सदस्य शमशेर सिंह, नवांग उपासक, भाजपा महामंत्री टशी नामग्याल, वन अरण्यपाल अनिल शर्मा, एसडीएम अमर नेगी व अन्य मौजूद रहे।