फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लेह की तर्ज पर लाहौल में विकसित किया जाएगा पर्यटन : डा मारकंडा

लेह की तर्ज पर लाहौल में विकसित किया जाएगा पर्यटन : डा मारकंडा

Sat, 04 Aug 2018 07:36 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
लेह की तर्ज पर लाहौल में विकसित किया जाएगा पर्यटन : डा मारकंडा
लेह की तर्ज पर लाहौल में विकसित होगा पर्यटन
विज्ञापन

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा बोेले, रोहतांग सुरंग शुरू होने से बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला को पर्यटन की दृष्टि से मानचित्र पर लाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अगले वर्ष रोहतांग सुरंग यातायात के लिए शुरू हो जाएगी। इससे लाहौल घाटी में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इसके लिए घाटी के युवा अभी से तैयारी कर लें।

जिस्पा में लाहौल ईको टूरिज्म सोसायटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले के समापन अवसर कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कहा कि घाटी में लेह की तर्ज पर पर्यटन को विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों का आह्वान किया कि घाटी में आने वाले पर्यटकों की अपनी प्राचीन संस्कृति से रूबरू करवाएं तथा उन्हें पारंपरिक व्यंजन ही परोसें। कहा कि घाटी में दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही जियो के माध्यम से घाटी के लोगोें तथा यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर संचार सुविधा मिलेगी। उन्होंने बीआरओ के अधीन ग्रांफू-काजा सड़क पर खराब भाग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाहौल ईको टूरिज्म सोसायटी की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। लाहौल ईको टूरिज्म सोसायटी के महामंत्री रिगजिन हायरपा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा मेले के दौरान तीन दिन तक आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त अमर नेगी, एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed