फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कोरिया कंसुलर दूतावास ने थपथपाई एसएचओ अनिल की पीठ

कोरिया कंसुलर दूतावास ने थपथपाई एसएचओ अनिल की पीठ

Fri, 03 Aug 2018 07:35 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
कोरिया कंसुलर दूतावास ने थपथपाई एसएचओ अनिल की पीठ
अनिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कोरिया कंसुलर दूतावास दांग युवा शॉन ने एसएचओ मनाली अनिल कुमार की पीठ थपथपाई है। मनाली में कोरियन महिला की सहायता पर कंसुलर दूतावास ने एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री को अनिल की सहायता के लिए प्रशंसा पत्र भेजा है। अनिल के अति उत्कृष्ट व मानवीय व्यवहार के लिए कंसुलर दूतावास ने खुशी जताई है और भविष्य में ऐसे की व्यवहार की इच्छा जताई है।

गत दिनों मनाली में एक कोरियन महिला किम ह्यून जंग स्वस्थ महसूस नहीं कर रही थी और मनाली बस स्टैंड के पास बेहोश हो गई थी। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना को सूचना दी। एसएचओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। बाद में एसएचओ ने महिला को आईजीएमसी शिमला पहुंचाने में भी मदद की। पत्र में कंसुलर दूतावास ने बताया है कि किम अब पूरी तरह से स्वस्थ है और एसएचओ अनिल के वह आभारी है। एसएचओ अनिल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें डीजीपी डिस्क मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उधर, एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना कर्त्तव्य निभाया है। मनाली आने वाले हर पर्यटक व नागरिक के बेहतरी के लिए वह कार्यरत है। कहा कि पुलिस समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के अलावा असहाय लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहती है। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि एसएचओ मनाली अनिल का कार्य प्रशंसनीय है। उनके अच्छे व्यवहार से कुल्लू पुलिस का नाम देश, दुनिया में रोशन हुआ है। सभी पुलिस कर्मी इसी तरह से अपना कार्य करें और दूसरों के लिए मिसाल बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed