{"_id":"5b10015e4f1c1b8c6e8b58c6","slug":"151527775582-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विदेश के सैलानियों से गुलजार हुई बंजार घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विदेश के सैलानियों से गुलजार हुई बंजार घाटी
Updated Thu, 31 May 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। वहीं, देश-विदेश के सैलानियों से बंजार घाटी गुलजार हो गई है। बंजार में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, तीर्थन वैली, जिभी, सोझा और बाहू में पर्यटन काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
मनाली में रोहतांग के लिए परमिट का फेर होने के चलते अधिकतर सैलानी बिजली महादेव और मणिकर्ण घाटी की वादियों को निहारने के बाद बंजार पहुंच रहे हैं। इससे यहां के पर्यटन व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान दास राणा, संदीप कंवर, राकू ठाकुर, ठेवा राम, ललित, रोशन, प्रकाश ठाकुर, टेक सिंह, लीना, आर्यन, मोहन ठाकुर, ऐलू राम आदि ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार बंजार घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उचित कदम उठाती है तो आने वाले समय में यहां साल भर पर्यटकों की आवाजाही रह सकती है। इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने मांग की है कि तीर्थन घाटी के केंद्र जिभी में नेचर पार्क, बाहू में वन विहार और गाड़ागुशैणी में गोल्फ क्लब खोला जाए। जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि बंजार में पर्यटन से जुड़ी संस्था के सुझाव आए हैं, जिस पर कार्य किया जा रहा है। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि बंजार घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए खाका तैयार करके विभाग को भेज दिया है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बठाहड़ से लारजी तक नदी के दोनों ओर तोष के पेड़, नेचर पार्क और वन बिहार खोला जाएगा।