{"_id":"5b10014a4f1c1ba96e8b5909","slug":"151527775562-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबा बैरियर नाम का हाईटेक, सैलानी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबा बैरियर नाम का हाईटेक, सैलानी परेशान
Updated Thu, 31 May 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। रोहतांग दर्रा में बर्फ के दीदार के लिए पर्यटकों को गुलाबा बैरियर में घंटों जाम के बीच पसीना बहाना पड़ रहा है। गुलाबा बैरियर में सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों समेत अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि गुलाबा बैरियर में इंटरनेट, बूम बैरियर, बार कोडर की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन धरातल स्तर पर गुलाबा बैरियर में सारा काम मैनुअल ही हो रहा है। बार कोडर स्कैन कर बूम बैरियर नहीं खोला जा रहा है, जिससे वाहनों को गुलाबा बैरियर से रोहतांग के लिए छोड़ने में समय लग रहा है।
पर्यटक वाहनों के अलावा लाहौल-स्पीति, इमरजेंसी और अन्य वाहनों के लिए कई लेन गुलाबा बैरियर में बनी हुई हैं। लेकिन सभी लेन में बैरियर हाईटेक तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। नतीजतन मैनुअली जांच परख के बाद ही वाहनों को छोड़ा जा रहा है। गुलाबा बैरियर के हाईटेक तरीके से काम न करने से शातिर रोहतांग में बर्फ के दीदार को फर्जी परमिट का सहारा ले रहे हैं। अधिक वाहनों के दबाव में कई बार आसानी से शातिर गुलाबा बैरियर क्रॉस कर रहे हैं। बार कोडर से स्वचालित बूम बैरियर न चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार कोडर स्कैन न होने के कारण फर्जी परमिट का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण बारीकी से चेकिंग न होने पर फर्जी परमिट का पता लगाना मुश्किल है। बार कोडर के माध्यम से चंद सेकेंड में फर्जी परमिट का पता लगाया जा सकता है। हालांकि, प्रशासन लंबे अरसे से बूम बैरियर और बार कोडर के गुलाबा बैरियर में स्थापित करने के दावे करता आ रहा है लेकिन हकीकत में गुलाबा बैरियर में न ही स्वचालित बूम बैरियर कार्य कर रहा है और न ही बार कोडर। इससे सैलानी बेहाल हो रहे हैं।
एनजीटी ने लगवाया है गुलाबा बैरियर
एनजीटी के आदेश पर गुलाबा बैरियर स्थापित किया गया है लेकिन सुविधाओं के अभाव में यहां कड़ी मेहनत के बावजूद फर्जी परमिट पर वाहन गुजर रहे हैं। प्रशासन की सभी योजनाएं धरातल स्तर नहीं उतर पाई हैं। सीजन से पहले इंटरनेट, स्वचालित बूम बैरियर, बार कोडर को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नतीजतन अब जनता परेशान हैं।
विज्ञापन
बारीकी से की जा रही जांच परख : डीसी
गुलाबा बैरियर में आरसी समेत अन्य सभी वाहनों की मैनुअली बारीकी से जांच-परख की जा रही है। बैरियर में स्वचालित बूम बैरियर और बार कोडर है लेकिन वाहनों के सभी दस्तावेज मैनुअल चेक किए जा रहे हैं। पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-यूनुस, उपायुक्त कुल्लू।
प्रशासन को देंगे सुझाव : एसपी
निरीक्षण के दौरान फर्जी परमिट पकड़े हैं। परमिट में तिथि बदलना, गाड़ी का नंबर बदलना, डीजल की जगह पेट्रोल वाहन जैसे मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को सौंपी जा रही है, जिसमें गुलाबा बैरियर को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव भी शामिल रहेंगे।
-शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कुल्लू।