{"_id":"5b0ac7984f1c1b9d6e8b4dc1","slug":"151527433112-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायस ऑफ कुल्लू का ऑडिशन निरमंड में 2 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायस ऑफ कुल्लू का ऑडिशन निरमंड में 2 को
Updated Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायस ऑफ कुल्लू का ऑडिशन दो को
कुल्लू। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को वायस ऑफ कुल्लू शो से मंच मिलेगा। हिमाचल का पहले टेलीविजन रियेलिटी गायन शो वॉयस ऑफ कुल्लू का आगाज आउटर सिराज के निरमंड से किया जा रहा है। वायस ऑफ कुल्लू के संयोजक राम चौहान ने कहा कि निरमंड, आनी, बंजार, सैंज, मणिकर्ण, पतलीकूहल, मनाली और कुल्लू में जून माह में ऑडिशन किए जाएंगे। शो में महागुरु की भूमिका में हिमाचल के मशहूर संगीतकार एसडी कश्यप और मास्टर्स में संगीतकार कपिल शर्मा और प्रथम वॉइस ऑफ हिमालय रमेश ठाकुर निभा रहे हैं। प्रतिभागियों को कैमरा फेस, डायरेक्शन के अलावा पंडित विद्यासागर की ओर से संगीत की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। शो में पंद्रह से पच्चीस साल तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। वायस ऑफ कुल्लू में फोक और बॉलीवुड कैटेगिरी के दो स्टार चुने जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इस दौरान संगीतकार कपिल शर्मा, ललित ठाकुर आदि मौजूद रहे।