फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बबेली की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

बबेली की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Fri, 12 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बबेली की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
बबेली की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद इकाई ने ढालपुर में किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ढालपुर मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वेद राम ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थी परिषद् का यह कदम सराहनीय है। इस दौरान कड़े मुकाबले देखने को मिले। पहला सेमीफाइनल जाणा व नथान, वहीं दूसरा सेमीफाइनल बबेली और हिरनी के बीच हुआ। जिसमें बबेली और नथान की टीमें फाइनल में पहुंची। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। अंत में बबेली ने नथान को 5 अंकों से हराकर प्रतियोगिता जीती। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर, डॉ गौरव भारद्वाज, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनिका ठाकुर, विशाल सूद, विकास भल्ला, जागृति, आयुषी, दिशा, रिया, शालिनी, सोनिका, सृष्टि, श्वेता कुमारी, अंजलि, कुल्लू इकाई सचिव महेंद्र, अभिषेक कुमार, विशाल, मोनू और सत्यम मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय बंजार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस इकाई अध्यक्ष घनश्याम की अध्यक्षता में मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। इस दौरान इकाई सचिव रोशन राणा, सह सचिव दिनेश, उपाध्यक्ष मोहर लाल, गौरव ठाकुर, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, निक्का राम और कनु ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed