फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एक दर्जन संवेदनशील रूटों पर नहीं भेजी एचआरटीसी बसें

एक दर्जन संवेदनशील रूटों पर नहीं भेजी एचआरटीसी बसें

Tue, 12 Dec 2017 07:04 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन संवेदनशील रूटों पर नहीं भेजी एचआरटीसी बसें
rohtang - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार रात से घाटी की ऊंची पहाड़ियों में हुई बर्फबारी के बाद परिवहन निगम कुल्लू मौसम के तेवर को देखते हुए सतर्क हो गया है। मंगलवार को भी घाटी की चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने तथा निचले इलाकों में भारी बारिश होने पर निगम ने जिला के एक दर्जन अति संवेदनशील रूटों पर बसों को आधे रास्ते तक भेजा गया। हालांकि इस स्तर पर निगम ने बस चालकों को ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। बर्फबारी होने पर बसों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने को कहा गया है। मंगलवार को रोहतांग दर्रा में हुई बर्फबारी से बसों की आवाजाही ठप हो गई है। जबकि जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाली निगम की बसें घियागी तक ही जा सकी है। वहीं दोपहर पौने दो बजे कुल्लू-आनी को चलने वाली बस को गंतव्य तक नहीं भेजा गया है। वहीं इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि मौसम ने करवट बदल ली है। ऐसे में जिला के करीब एक दर्जन बस रूटों पर निगम बसों की गंतव्य तक नहीं भेजा गया। बर्फ में बसों के फंसने की सूरत में बस चालकों को भी इस स्तर पर सतर्क रहने को कहा गया है। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद बसों को वापस सुरक्षित जगहों पर रखने को कहा है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में ऊंचाई वाले इलाकों को जोड़ने वाले बस रूट बर्फबारी होने पर कभी भी बंद हो सकते हैं। ऐसे में एचआरटीसी मौसम मलाणा, जाणा, गाड़ागुशैणी, बरशैणी, छतरी, जलोड़ी दर्रा, रोहाचला, पलचान, बठाहड़, भल्याणरी तथा कोठी आदि मार्ग पर बस सेवा को चलाने को लेकर सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed