फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जनता के दबाव में कुल्लू-आनी बस सेवा फिर शुरू

जनता के दबाव में कुल्लू-आनी बस सेवा फिर शुरू

Mon, 27 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
जनता के दबाव में कुल्लू-आनी बस सेवा फिर शुरू
HRTC - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से दोपहर पौने दो बजे चलने वाली कुल्लू-आनी वाया जलोड़ी दर्रा बस सेवा सहित सुबह के समय चलने वाली बस सेवाओं को बहाल कर दिया है। जलोड़ी दर्रा रोड की निरीक्षण करने तथा बाह्य सराज की जनता के दबाव में निगम ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अब दोबारा से जलोड़ी दर्रा होकर आवाजाही करने वाली एक दर्जन बसों का दर्रा के बंद होने तक चलाया जाएगा। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि औट-बंजार-सैंज एनएच-305 वाहनों की आवाजाही के लिए सही पाया गया है। फिलहाल किसी तरह का खतरा है। आनी-कुल्लू के बीच दोपहर पौने दो बजे चलने वाली बस को भी बाह्य सराज की जनता की समस्या को देखते हुए बहाल कर दिया है। पिछले सप्ताह जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी के बाद यहां वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया था और यहां एक के बाद एक तीन हादसे हुए थे। इसी के चलते निगम ने जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाली बसों को ऐहतियात के तौर पर सोझा तक भेजा जा रहा था। परंतु अब निगम के निरीक्षण और लोगों के दबाव में आकर बस सेवा का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा बहाल रहने तक कुल्लू-आनी वाया जलोड़ी दर्रा बस सेवा भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed