{"_id":"59df9e1d4f1c1bee688b5632","slug":"151507827229-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 90 फीसदी निपटा सेब सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 90 फीसदी निपटा सेब सीजन
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला में सेब सीजन 90 फीसदी निपट हो चुका है। लगभग सेब के बगीचे फलों से खाली हो गए हैं। सेब की लेट तैयार होने वाली वैरायटी ही अब बाकी है। ऐसे में स्थानीय सब्जी मंडियों से अधिकतर व्यापारियों ने अपना सामान समेट दिया है। व्यापारियों के सामान समेटते ही सब्जी मंडियों में रौनक कम हो गई है। वहीं बागवानी विभाग भी सेब उत्पादन से संबंधित आंकड़ों को फील्ड से इकट्ठा करने में जुट गया है।
सब्जी मंडी बंदरोल, भुंतर, पतलीकूहल, बंजार, खेगसू और मनाली में पिछले दो महीनों से चहल पहल बनी हुई थी। स्थानीय मंडियों में करीब 13 लाख सेब बॉक्स भी पहुंचे हैं, लेकिन अब सेब सीजन निपट जाने के बाद जापानी फल और अनार की खेप आ रही है। जिला में जापानी फल का उत्पादन क्षेत्र बेहद कम है। ऐसे में सब्जी मंडियों में रौनक कम हो गई है।
बागवान रमेश ठाकुर, दीवान चंद, किशन लाल, गोपाल शर्मा, रविंद्र सिंह, नानक और राकेश ठाकुर ने कहा कि इस बार सेब सीजन काफी लंबा चला। बागवानों को शुरूआत में अच्छे दाम मिले, लेकिन बाद में बागवानों को उम्मीद के मुताबिक दाम नहीं मिले। कुल मिलाकर इस बार सेब सीजन में बागवान फायदे में रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में बागवानी उपनिदेशक का कार्यभार विषय विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि सेब सीजन 90 फीसदी निपट गया है। फील्ड से कुल उत्पादन के आंकड़ों को इकट्ठा किया जा रहा है। इस माह के अंत तक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बागवानी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए बागवान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।