फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1,500 candidates arrived for NTT interview

Kullu News: एनटीटी का साक्षात्कार देने पहुंचीं 1,500 अभ्यर्थी

Mon, 09 Jun 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
1,500 candidates arrived for NTT interview
कुल्लू में इग्नू से एक साल का एनटीटी का कोर्स करने के बाद भर्ती से बाहर होने के बाद उपायुक्त का
कुल्लू जिले में आउटसोर्स पर की जाएगी 234 पदों पर भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा शिक्षक (एनटीटी) के 234 पदों को भरने के लिए हमीरपुर की निजी कंपनी ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।
जिला मुख्यालय के वामतट पर स्थित सेउबाग में साक्षात्कार देने के लिए करीब 1,500 महिला अभ्यर्थी पहुंचीं। सेउबाग में सुबह 10:00 से दोपहर 03:00 बजे बजे तक साक्षात्कार की प्रक्रिया जारी रही। इसमें महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन मौके पर किया गया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार सोमवार को एनटीटी पदों को भरने के लिए जिला कुल्लू में साक्षात्कार लिए गए। उन्होंने कहा कि जिला में शिक्षा खंड कुल्लू-1 में 42, कुल्लू-2 में 41, बंजार में 33, नग्गर में 44 और निरमंड में 41 पदों को भरा जाना है। कहा कि सभी पदों को आउटसोर्स पर ही भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 6,058 रुपये, ईपीएफ और ईएसआई काट कर दिया जाएगा। अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता जमा दो 50 प्रतिशत अंकों के साथ और एनटीटी का डिप्लोमा जरूरी है। आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों को अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed