फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 people earned virtue by donating blood in Sissu

Kullu News: सिस्सू में 15 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

Sat, 02 Sep 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 02 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
15 people earned virtue by donating blood in Sissu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अमर उजाला फाउंडेशन और लाहौल-स्पीति लोक संस्कृति दल की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 15 रक्तदानियों ने पुण्य कमाया। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में शनिवार को लगाया। शिविर में सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव मुख्यातिथि और चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओशिन ठाकुर विशेष अतिथि रहे। प्रधान राजीव ने कहा कि स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन

लाहौल स्पीति लोक संस्कृति दल के अध्यक्ष सोनम ज्ञालछन ने कहा कि संस्था मानव सेवा के लिए प्रयास जारी रखेगी। रक्तदाता शाशिन गांव के विशाल, सिस्सू के राजन, रोपसंग के अमन, केलांग के राजू ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बहुमूल्य जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। हरियाणा के करनाल निवासी कुलदीप सिंह (33) ने लाहौल में आकर पहली बार रक्तदान किया। कहा कि आने वाले समय में भी रक्तदान करने से पीछे नहीं हटूंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed