{"_id":"68efd4ddb388bd8c4d03e6cb","slug":"146-cases-of-liquor-being-smuggled-in-a-truck-loaded-with-cement-were-seized-kullu-news-c-89-1-klu1001-159382-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीमेंट से भरे ट्रक में छिपाकर लाई जा रहीं शराब की 146 पेटियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीमेंट से भरे ट्रक में छिपाकर लाई जा रहीं शराब की 146 पेटियां पकड़ीं
Wed, 15 Oct 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
भुंतर क्षेत्र में ट्रक में पकड़ी अवैध शराब। जागरूक पाठक
आबकारी विभाग की टीम ने जिले में अलग-अलग जगह बरामद कीं शराब की 193 पेटियां
भुंतर क्षेत्र में कार्रवाई से मचा हड़कंप, ट्रक में शराब रखने के लिए बनाया था अलग चैंबर
अवैध शराब की तस्करी जारी रहेगी कार्रवाई, छानबीन के लिए पुलिस को सौंपा मामला : डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आबकारी विभाग कुल्लू ने जिले में शराब की अवैध तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। आबकारी विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में शराब की कुल 193 पेटियां पकड़ी हैं।
भुंतर क्षेत्र में टीम ने सीमेंट से भरे ट्रक में शराब की 146 पेटियां बरामद की हैं। सीमेंट की आड़ में शराब की खेप को कुल्लू पहुंचाया जा रहा था। विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भुंतर क्षेत्र में नाका लगाया था। इस दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी करने पर ट्रक में एक तरफ सीमेंट की बोरियां थीं। शराब के लिए एक अलग से चैंबर बनाया गया था। इसके बाद टीम ने शराब को जब्त किया।
एक अन्य मामले में टीम ने मंडी की ओर से आ रही एक गाड़ी को बजौरा में रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से शराब की 25 पेटियां बरामद हुईं। वाहन चालक कोई वैध आबकारी पास एवं आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पारला भुंतर क्षेत्र में चिकन शॉप से सटे स्टोर से भी टीम ने शराब की 22 पेटियां पकड़ी हैं। टीम में राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी फूल चंद राणा, सहायक राज्य आबकारी अधिकारी, बंजार वृत्त पंकज राणा, सहायक राज्य आबकारी अधिकारी, कुल्लू वृत्त राकेश कुमार, आरक्षी खीमा राम कौंडल, चालक सुरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त कुल्लू, मनोज डोगरा ने कहा कि ट्रक के गुप्त चैंबर में छिपाकर शराब लाई जा रही थी। टीम ने तीन मामलों में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। आगामी छानबीन के लिए मामला पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अवैध शराब की तस्करी के इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
--