फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा कुल्लू

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा कुल्लू

Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा कुल्लू
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में कुल्लू में भी शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी, विश्व हिंदु परिषद ने ढालपुर चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का झंडा और पुतले फूंके गए। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से कुल्लू गूंज उठा। विभिन्न संगठनों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है।

विद्यार्थी परिषद कुल्लू के इकाई अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि आतंकी हमले के विरोध में कुल्लू कॉलेज से ढालपुर चौक तक रैली निकाली गई। आतंकवादियों की हरकत के कारण देश ने सीआरपीएफ के 40 जवान खो दिए हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि देश के सैनिकों की शहादत का बदला पाकिस्तान से ले। पाकिस्तान पर एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप, विभाग संयोजक विकास भल्ला, रुचिका, आयुषी, दिशा, सोनू, ऊषा, मोनिका, ललिता, विशाल ,सुमित, अमित, राहुल मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदु परिषद के राहुल सोलंकी ने कहा कि जो हरकत पाकिस्तान ने की है, उसका जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। देश के वीरों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। इस दौरान हरदीप ठाकुर, महिंद्र सिंह, टूटू मलिक, हरीश शर्मा, श्रुति कश्यप, अरूण, शैंकी, विजय, राहुल, यशवंत, पवन, सुनील, सचिन, नितेश, मधु, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में एसएफआई ने मोमबत्तियां जलाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी। एसएफआई के जिला सचिव सुनील ठाकुर ने कहा कि एसएफआई घटना की कड़ी निंदा करती है। एसएफआई ने मांग की कि आतंकवादियों को इसका कड़ा जवाब दिया जाए। इस दौरान हितेश, निखिल, अजय, ज्योति, गीतांजलि, सोनू, विनित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed