फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बागीपुल में 80 समस्याएं निपटाईं

बागीपुल में 80 समस्याएं निपटाईं

Sun, 07 Oct 2018 06:16 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
बागीपुल में 80 समस्याएं निपटाईं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। आनी विधानसभा क्षेत्र के गांव बागीपुल में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में 145 समस्याओं की जन सुनवाई हुई। इनमें से 80 समस्याओं का निपटारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग, श्रम एवं रोजगार और तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने की।

कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं आम लोगों और गरीबों को समर्पित हैं। जनमंच कार्यक्रमों की पांचवीं कड़ी के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 पंचायतों अरसू, कोट, डीम, चायल, सराहन, नोर, राहणु, गमोग, शिल्ली और घाटू के निवासियों की ओर से उठाई गई करीब 145 समस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें से 80 जनसमस्याएं जनमंच से पहले ही प्राप्त कर ली गई थीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही इनके निवारण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इनके अलावा 65 समस्याएं जनमंच के दौरान ही उठाई गईं। उद्योग मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं को पंद्रह दिन के भीतर निपटाकर इनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। जनसमस्याओं के निवारण के साथ-साथ जनमंच के दौरान मेडिकल जांच शिविर भी लगाया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने 182 लोगों की जांच की। 40 लोगों का शुगर और 32 का खून टेस्ट किया। आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने भी 132 लोगों की जांच की। इस मौके पर हिमाचल गृहिणी सुरक्षा योजना के तहत 167 महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। 24 कन्याओं को बेटी है अनमोल योजना के तहत 10-10 हजार के चेक दिए गए। जबकि एक अन्य महिला को भी बालिका स्वास्थ्य योजना का 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान दस लोगों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दस्तावेज तैयार किए गए। दो हिमाचली प्रमाण पत्र, एक जाति प्रमाण पत्र, दो बेरोजगार प्रमाण पत्र और चार आय प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इससे पहले विधायक किशोरी लाल सागर ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया तथा जनमंच कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की। जनमंच कार्यक्रम में उपायुक्त यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम चेत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed