फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जर्जर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का मजबूर नौनिहाल

जर्जर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का मजबूर नौनिहाल

Thu, 13 Sep 2018 10:34 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
जर्जर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का मजबूर नौनिहाल
कुल्लू। जिला कुल्लू की कनौन पंचायत का राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्कूल भवन जर्जर हो गया है। बच्चे स्कूल में अपनी जान को जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 1960 को बना यह स्कूल अब पूरी तरह से खस्ताहाल हो गया है। हालांकि स्कूल के शिक्षकों ने इस स्कूल की रिपोर्ट शिक्षा विभाग व प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने लोनिवि को अप्रैल माह में स्कूल का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा था लेकिन पांच माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोनिवि ने स्कूल का न तो सर्वे किया है और न ही नए स्कूल बनाने की कोई प्रक्रिया हुई है। इसको लेकर यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के अभिभावकों में लोनिवि व शिक्षा विभाग के प्रति भारी रोष है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सुभाष चंद, इंद्र सिंह, ओम प्रकाश व खूब राम का कहना है कि प्राइमरी कनौन में 39 बच्चे पढ़ते हैं और वह इसी बदहाल भवन में पढ़ाई करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जब उपायुक्त कुल्लू ने लोनिवि से रिपोर्ट मांगी है तो लोनिवि सर्वे क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग की होगी। दो कमरों के स्कूल भवन का एक कमरा इस साल बरसात से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं भवन के बरामदे में दरारें आई हैं। स्कूल भवन कभी गिर सकता है, इस बारे रिपोर्ट पिछले महीने 21 अगस्त को उपायुक्त कुल्लू को दी है। उधर, लोनिवि बंजार के अधिशासी अभियंता चमन लाल ठाकुर ने कहा कि एसडीओ से रिपोर्ट ली जाएगी। एक दो दिन में लोनिवि की टीम भेजकर इसका निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed