फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शाट में आईपीएच उपमंडल , कुल्लू में लोनिवि का मंडल खुलेगा

शाट में आईपीएच उपमंडल , कुल्लू में लोनिवि का मंडल खुलेगा

Tue, 04 Sep 2018 07:41 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
शाट में आईपीएच उपमंडल , कुल्लू में लोनिवि का मंडल खुलेगा
शिलान्यास कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पाहनाला/धनाली (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिले के एक दिवसीय दौरे पर कई सौगातें दी। धनाली में मुख्यमंत्री ने मणिकर्ण घाटी के शाट में आईपीएच उपमंडल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए कुल्लू में लोक निर्माण विभाग का अलग मंडल खोला जाएगा। उन्होंने पीणी तथा तलपीणी पंचायतों को पांच-पांच लाख रुपये की भी घोषणा की। उन्होंने पाहनाला व धनाली में जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने एक दिवसीय दौरे पर लगभग 26 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इससे क्षेत्र के दूरवर्ती गांवों को बेहतर सड़क सुविधा सुनिश्चित होगी। मणिकर्ण घाटी में मुख्यमंत्री ने पार्वती नदी पर 281.13 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 56.40 मीटर स्पेन स्टील ट्रस डैक टाइप पुल तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 604.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली शारनी से पिनी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मार्ग पर बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अनुसूचित जाति घटक योजना के अंतर्गत 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दोहरानाला से डाबरी सड़क, 758.59 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पाहनाला से लिंगड़बांसु सड़क तथा 1129.36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बदाह-पाहनाला से जनाहल सड़क की आधारशिलाएं रखीं। इन सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत किया जाएगा और जिले के दूरदराज के गांवों को सड़क सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नगवाईं में एनएचपीसी परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, उपायुक्त यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, युवराज बोध, दुनी चंद ठाकुर, अरविंद चंदेल, जोगिंद्र शुक्ला, सीता राखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



लिंगड़बांगसु में पैदल पुल के निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री जयराम ने सुबह पाहनाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलोगी के भवन निर्माण के लिए 60 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन खलोगी के लिए पांच लाख रुपये की घोषणाएं की। उन्होंने लिंगड़बांगसु में पैदल पुल के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दोहरानाला में 579.89 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दोहरानाला से शिलीहार-चेष्टा सड़क की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed