{"_id":"5b698b364f1c1ba13e8b58c8","slug":"141533643574-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसदन के लिए जबरन उगाही मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसदन के लिए जबरन उगाही मामले में जांच शुरू
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मनाली में गोसदन के लिए होटलियर से जबरन उगाही मामले में मनाली प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी की अध्यक्षता में गठित कमेटी जांच कर सात दिनों के भीतर डीसी कुल्लू को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जांच कमेटी इस मामले से जुड़े सभी लोगों को तलब करेगी और दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। इस मामले से जुड़े हर पहलू पर जांच कमेटी दस्तावेज एकत्रित करेगी। इस मामले में नगर परिषद के एक प्रतिनिधि पर आरोप लगे हैं। ऐसे में अब जांच में नगर परिषद को भी शामिल किया जाएगा। किस तरह यह गोसदन के लिए होटलियरों से उगाही की जा रही थी, के बारे में भी तथ्य जुटाए जाएंगे। होटलियरों से फंड लेने के लिए नगर परिषद के नियमों की भी पड़ताल की जाएगी। सभी तरह के तथ्य सामने के बाद ही रिपोर्ट तैयार होगी। होटलियर से लिया जाने वाले फंड की राशि किस तरह निर्धारित की जाती थी, के बारे में जांच में पता लगाया जाएगा। जांच के लिए एसडीएम मनाली को डीसी कुल्लू का आधिकारिक पत्र मिल चुका है। कमेटी में शामिल सभी लोगों को इस संबंध में आधिकारिक रूप से अवगत करवाया जा रहा है। इसके बाद अब जांच प्रक्रिया शुरू होगी। गौर रहे कि मनाली में होटलियर से गोसदन फीस की जबरन उगाही की जा रही थी। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस संबंध में नगर परिषद के एक बड़े प्रतिनिधि पर आरोप लगे थे। अमर उजाला की ओर से इस संबंध में खबर प्रकाशित करने पर डीसी कुल्लू यूनुस ने कड़ा संज्ञान लिया और एसडीएम मनाली की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए, जिस पर अब जांच की जा रही है। इधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि जांच के लिए पत्र मिला है। जांच पूरी कर एक सप्ताह में डीसी कुल्लू को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।