{"_id":"5b64ab264f1c1b9f3e8b5083","slug":"141533324070-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। गाजियाबाद में होटल संचालक और अधिवक्ता के बीच विवाद में पुलिस द्वारा अधिवक्ता के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध होकर सीनियर बार वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर वकीलों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की।
शुक्रवार की दोपहर सीनियर बार वेलफ़ेयर एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता तहसील सभागार में एकत्र हुए। बार अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू ने कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ता के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट, अभद्र व्यवहार व बाद में अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने पर की गई लाठीचार्ज की वह निंदा करते हैं । बाद में सभी अधिवक्ता गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गाजियाबाद में होटल संचालक और अधिवक्ता के बीच विवाद में पुलिस ने अधिवक्ता डाल चंद गौतम के साथ मारपीट की और थाने ले जाकर भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना का विरोध करने वाले अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अथर फईम, महबूब अली, शेख नदीम अहमद ,मोहम्मद अय्यूब, फरहत उन नबी खां, कमल सिंह मौर्य, बीके दिवाकर ,चंद्रपाल सिंह, जगदीश सिंह,महेंद्र नाथ गोस्वामी, हरस्वरूप सिंह, चंद्रपाल, संदीप सिंह, राजू पाल आदि मौजूद रहे।