{"_id":"5b0d7c524f1c1b8d6e8b5423","slug":"141527610450-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल कब्जाधारकों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल कब्जाधारकों की लिस्ट
Updated Tue, 29 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जाधारकों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल
सूची में कई नामी हस्तियां भी शामिल
अवैध कब्जाधारकों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सोशल मीडिया पर प्रदेश भर के अवैध कब्जाधारकों की सूची वायरल हो गई है। व्हाटसएप ग्रुपों में इस सूची को खूब शेयर किया जा रहा है। हाईकोर्ट केस के नाम से लिस्ट में प्रदेश भर के अवैध कब्जाधारकों के नाम हैं। सूची में दस बीघा से कम और दस बीघा से अधिक कब्जाधारकों के नामों केा सार्वजनिक किया गया है। सोशल पर वायरल इस सूची में कुल्लू जिलेे से भी कई नामी हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिनके पास दस बीघा से अधिक और इससे कम का कब्जा है। सूची के सार्वजनिक होने के बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध कब्जाधारकों के मामले आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली उपमंडल में हैं। इसमें दस बीघा से अधिक अवैध कब्जाधारकों के तीन सौ नामों को सार्वजनिक किया गया है। जबकि, दस बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा करने वाले कब्जाधारकों के करीब 282 नाम शामिल हैं। हालांकि, वन विभाग अब तक सैकड़ों बीघा वन भूमि से अवैध कब्जों को खाली करवा चुका है। जबकि कई मामलों में अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। वन विभाग ने कुल्लू वन मंडल के तहत राजनीतिक में पहुंच रखने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई है। इस दौरान सेब के सैकड़ों पेड़ों पर आरी भी चलाई गई। सोशल पर डाली जा रही अवैध कब्जाधारकों की सूची से कई नाम सामने आए हैं, जिनके पास अवैध कब्जे हैं। इधर, वन विभाग वन मंडल कुल्लू के डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली जा रही सूची की जानकारी उन्हें नहीं हैं। हाईकोर्ट ने जो भी सूचना मांगी थी, वह उपलब्ध करवाई गई है।