{"_id":"5b0ac79e4f1c1baf6e8b4e2c","slug":"141527433118-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने बागवानों को दिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने बागवानों को दिप्स
Updated Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञों ने बागवानों को दिए टिप्स
कुल्लू। बागवानी के लिए मशहूर कुल्लू जिले के बागवान अपने सेब बगीचों में अच्छी गुणवत्ता कैसे लाएं? मौजूदा सेब बगीचों में कैसे सुधार किया जाए? इसको लेकर न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने कुल्लू के प्रगतिशील बागवानों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। ऊझी घाटी के लंराकेलो में रविवार को बागवानी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के बागवानों ने सेब बगीचों में ही प्रैक्टीकल तकनीकें बागवानों को बताईं। विशेषज्ञों ने बताया कि कुछ तकनीकों का इस्तेमाल कर पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले मार्निंग सेशन में विशेषज्ञों ने विभाग के अधिकारियों के साथ भी वार्तालाप किया। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि यह पहली बार है कि जब बागवानों को न्यूजीलैंड से आए विशेषज्ञों के साथ वार्तालाप करने का मौका मिला है। न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ माईक नेल्सन और केन ब्रिन ने बागवानों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विभाग न्यूजीलैंड के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। यहां के किसानों और बागवानों को उच्च तकनीक से रूबरू करवाकर उनकी आमदनी को दोगुना किया जाएगा।