फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   थिरोट परियोजना प्रबंधन ने किया बांध का निरीक्षण

थिरोट परियोजना प्रबंधन ने किया बांध का निरीक्षण

Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
थिरोट परियोजना प्रबंधन ने किया बांध का निरीक्षण
अगले माह निकाली जाएगी बांध की सिल्ट
विज्ञापन

थिरोट परियोजना प्रबंधन ने किया बांध का निरीक्षण
बिजली बोर्ड के एसई लारजी ने किया प्रोजेक्ट का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
थिरोट (लाहौल-स्पीति)। 25 मई को अमर उजाला में प्रकाशित थिरोट परियोजना के बांध में रिसाव, दहशत शीर्षक से छपी खबर के बाद परियोजना प्रबंधक हरकत में आ गया है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए रविवार को लारजी में तैनात बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता प्रवेश ठाकुर ने परियोजना के बांध (फोरवे टैंक) का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता ने थिरोट गांव केे लोगों को भरोसा दिलाया है कि जून में बांध में जमी सिल्ट को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थिति साफ हो जाएगी कि बांध में रिसाव कहां से हो रहा है। इसके बाद इसे दुरुस्त किया जाएगा। एसई ने कहा कि सिल्ट निकालने के टेंडर भी हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि परियोजना के बांध में हो रहे रिसाव से थिरोट गांव के लोग काफी सहमे हुए हैं। जिला परिषद लाहौल-स्पीति के चेयरमैन रमेश रूवालवा ने कहा कि परियोजना के बांध में हो रहे रिसाव को रोकना जरूरी है। इससे पहले किसी तरह की घटना न हो। उन्होंने परियोजना प्रबंधन से जल्द बांध के रिसाव को दुरुस्त करने की मांग की है। लाहौल स्थित एक मात्र 4.5 मेगावाट की थिरोट परियोजना के बांध (फोरवे टैंक) से पानी का रिसाव जारी है। इसे थिरोट गांव के लोगों में खतरा बना हुआ है। रविवार को यहां पहुंचे बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता के साथ थिरोट गांव की महिलाएं और ग्रामीण भी परियोजना के बांध पर पहुंचे और रिसाव को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया। बिजली बोर्ड के एसई प्रवेश ठाकुर ने कहा कि जून में बांध में जमी सिल्ट को निकालकर सभी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के भीतर परियोजना की एक्सपर्ट की टीम थिरोट पहुंचेगी। वहीं, ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि बांध में हो रहे रिसाव से वे बहुत चिंतित हैं। उन्होंने परियोजना प्रबंधन से इस पर कड़े कदम उठाने की मांग की है। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम, मेकेनिकल विंग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, थिरोट पंचायत प्रधान सुमन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed